UP Board Result 2025 LIVE Updates: इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें


UPMSP UP Board result kab aayega: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in , upresults.nic.in व upmspresults.nic.in पर देख सकेंगे।



UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाएगा। पहली बार होगा कि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलाकर पर अपलोड किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर दोपहर 12:30 बजे से चेक कर सकेंगे। इस साल 54 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.nic.in पर जाकर किए जा सकेंगे।


रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यू.पी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

UP Board Result 2025 LIVE Updates: कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा ?

इस वर्ष UP Board परीक्षा में कुल 54,94,620 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कक्षा 10वीं के लिए 29,47,311 और कक्षा 12वीं के लिए 25,47,309 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च के महीनों में किया गया था. मूल्यांकन कार्य में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को लगाया गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर 3.50 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की.



UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे?

UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 इस तरह चेक कर सकेंगे-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।


UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल को जारी होगा।

UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल को जारी होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर दोपहर 12:30 बजे से चेक कर सकेंगे।



UP Board Toppers Prize 2025: टॉपर्स को मिलेगा बड़ा इनाम

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा. 2025 के इनाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों की परंपरा के अनुसार टॉपर्स को यहां बताए गए लाभ मिल सकते हैं:

राज्य स्तर के टॉपर्स (10वीं और 12वीं दोनों) को 1 लाख नकद राशि, एक टैबलेट, सम्मान पत्र और मेडल दिया जाता है.

जिला स्तर के टॉपर्स को 21,000 की पुरस्कार राशि दी जाती है.

कुछ मामलों में, टॉपर्स के गांव या कस्बे में ‘गौरव पथ’ नामक सड़क का निर्माण भी किया जाता है.

Check 10th result Click on Link Click Here   Click Here

Check 12th result Click on LinkClick Here 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form